युवकों ने घर में लगाई सेंध
कैथल। चोरों ने गांव कौल में घर में सेंध लगाकर हजारों रुपये नकद व मोबाइल चोरी कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव कौल निवासी सतीश कुमार ने बताया कि 16 फरवरी की रात को अज्ञात चोर उसके घर से एक मोबाइल व 8500 रुपये की नकदी चुराकर ले गए। सतीश ने शिकायत में कहा कि वह अब तक अपने स्तर पर चोरों की तलाश कर रहा था। अब उसे पता चला है कि चोरी गांव के ही दो युवकों ने की है। एचसी प्रवीन कुमार ने बताया कि दोनों युवकों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।