फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों की राह में रोड़ा बनने पर विवाहिता ने ही करवाई थी प्रेमी से विवाहिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध संबंधों की राह में रोड़ा बनने पर विवाहिता ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की थी सास की हत्या
विज्ञापन

फोटो संख्या-27
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। दस दिन पूर्व खेतों में मिले एक महिला के शव के ब्लाइंड मर्डर मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने मृतका की पुत्रवधू को गिरफ्तार किया है। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अवैध संबंधों में रोड़ा बनीं सास को प्रेमी के हाथों मरवा दिया और बाद में शव को खेतों में फेंक दिया था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एसपी वसीम अकरम ने बताया कि थाना प्रबंधक चीका इंस्पेक्टर उमेद सिंह की अगुवाई में लेडी सब इंस्पेक्टर सुनीता देवी द्वारा ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाया। जिसमें चीका के एक गांव निवासी करीब 25 वर्षीय विवाहिता हरजिंद्र कौर उर्फ राजू को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। गांव बौपुर निवासी सिंगार सिंह की सूचना पर इस मामले में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें बताया था कि गांव निवासी प्रीतम सिंह के खेत में एक महिला का शव देखकर पुलिस को बुलाया था। बाद में उस महिला की पहचान गगड़पुर निवासी महिला के रूप में हुई। इस मामले में गिरफ्तार की गई महिला ने बताया कि शादी से पूर्व गांव खेडी सर्पली जिला करनाल में हलवाई का कार्य करने वाले जोगा सिंह निवासी जलमाना के साथ लगभग 5/6 वर्ष तक विवाह शादियों के प्रोग्राम में तंदूर पर रोटी बनाने का काम किया। इस दौरान उनकी अच्छी जान पहचान हो गई। उनका एक दूसरे के घर आना जाना हो गया और दोनों में शारीरिक संबंध बन गए। दोनों का शादी के बाद भी मिलना जुलना कम हो गया था, परंतु विवाहिता ससुराल वालों के शक से बचने के लिए जोगा सिंह को भाई बनाकर बात करती रही। एक दूसरे से मिलने को बेचैन दोनों आरोपियों की नजर में घर पर रहने वाली एकमात्र वृद्धा खटकने लगी। उसने गत 22 फरवरी को फोन पर बात कर अपने कथित प्रेमी को घर बुला लिया। दोनों ने महिला की सास को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और सोई हुई सास का मुंह दबाकर चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। उन्होंने डबल बेड की चादर में शव को बांधकर बाइक के पीछे बांधा और जोगा सिंह को शव ठिकाने लगाने के लिए भेज दिया। काम हो जाने के बाद आरोपी चादर व मोबाइल फोन महिला को घर पर वापस देकर बाइक सहित अपने यूपी के ठिकाने पर फरार हो गया। वारदात में प्रयुक्त चादर व मोबाइल की बरामदगी और दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए महिला का 8 मार्च को न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें