चोरों ने घर से एलईडी चोरी किया
कैथल। चोर गांव पट्टी अफगान में एक घर से एलईडी चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में विक्रम ने बताया कि 1 जनवरी की रात को चोर उसके घर से एलईडी चोरी करके ले गए। विक्रम ने बताया कि रात्रि को वह बच्चों के साथ सोया था। चोर रात को घर से एलईडी चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।