पुलिस ने 140 ग्राम स्मैक के साथ महिला सहित दो को किया काबू
कैथल। कलायत थाना शहर एएसआई बलराज सिंह, एएसआई बलजीत सिंह, एएसआई शुभकर्ण, ईएएसआई जोगिंद्र सिंह, ईएएसआई राजेन्द्र सिंह, ईएएसआई कृष्ण, हेड कांस्टेबल राज सिंह ने बताया कि अपराध की रोकथाम के लिए गश्त करते हुए चन्दाना, बाता, खरक पांडवा, कलायत होते हुए गांव शिमला के पास थे। जहां सूचना मिली कि सुलतान सिंह वासी चमेला बस्ती नरवाना व उसकी पत्नी मीतू स्मैक बेचने का काम करते हैं। सुल्तान सिंह के खिलाफ पहले भी नशा बेचने के मुकदमे दर्ज हैं और अब वह बिना नंबर की मोटर साइकिल पर हिरो नरवाना से आकर गांव शिमला बस अड्डा पर किसी को स्मैक देगा। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बताई हुए जगह पर रेड कर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। जिन्होंने अपना नाम सुलतान व उसकी पत्नी मीतू वासी चमेला बस्ती नरवाना बतलाया है। जिससे 140 ग्राम स्मैक व 1500 रुपये की नकदी बरामद हुई है। एसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुलतान व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।