घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोपी किशोर काबू
कैथल। घर में घुसकर नाबालिगा से अश्लील छेड़छाड़ करने के मामले में वांछित किशोर आरोपी को थाना महिला पुलिस द्वारा काबु कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सीवन के एक गांव निवासी महिला की शिकायत पर थाना सीवन में दर्ज मामले अनुसार 24 अगस्त की रात्री उसके मकान में गांव के ही एक किशोर घुस गया तथा उसकी सोई हुई नाबालिग पुत्री से अशर्ील छेड़छाड़ करने लगा, जो परिजनों के जागने पर मौका से फरार हो गया। प्रवक्ता ने बताया मामले की जांच लेडी सहायक उपनिरिक्षक धनपति देवी द्वारा करते हुए करीब साढ़े 17 वर्षीय आरोपी किशोर को काबु कर लिया गया तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।