अमर उजाला ब्यूरो
पाई। खाद लेने के लिए पूंडरी गए एक किसान की सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
पाई गांव का किसान विनोद कुमार सपुत्र कैसा राम (30) लगभग दो एकड़ की खेती करता है। शुक्रवार सुबह वह पूंडरी यूरिया खाद के लिये गया था। जहां उसे खाद नहीं मिली। इस पर लगभग एक बजे कुरुक्षेत्र परिवहन की बस में पूंडरी से वापस अपने गांव में आने के लिये सवार हुआ। भीड़ ज्यादा होने के कारण वह खिडक़ी के पास खड़ा था। जैसे ही बस पाई गांव में बाग के पास पहुंची तो वह बस से नीचे गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने पीछे अपनी पत्नी, बूढ़ी मां, छोटी-छोटी दो लड़कियां व एक लडक़ा छोड़ गया। ग्रामीण महावीर, नरेश, कृष्ण, तरसेम आदि बताया कि वह अकेला अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। अब इसके परिवार के सामने मुश्किलों का पहाड़ खड़ा हो गया। उन्होंने जिला प्रशासन से मार्केट कमेटी आदि के माध्यम से आर्थिक मदद करने की अपील की है। उधर उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर बसें कम चलती है। जिस कारण इस मार्ग से गुजरने वाली प्रत्येक बस खचाखच भरी होती है। वे कई बार जिला प्रशासन से पूंडरी से राजौंद पर हर आधे घंटे के बाद बस चलाने की मांग कर चुके हैं।
एसएचओ पूंडरी राधेश्याम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
खाद लेने गए किसान की हादसे में दर्दनाक मौत
फोटो संख्या-25