फेसबुक पर अश्लील फोटो डालने पर युवक पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर की एक कॉलोनी में विवाहिता का फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर अश्लील फोटो डालने का मामला सामने आया है। ढांड रोड निवासी एक पिता ने सिविल लाइन पुलिस को इसकी शिकायत दी है। बताया कि, सिरसा निवासी एक व्यक्ति ने उसकी 22 वर्षीय बेटी की फेसबुक पर अश्लील फोटो डाल दी है, जिससे उसकी और उसकी बेटी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। आरोपी ने उसकी बेटी के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई है। युवती के पिता ने शिकायत दी कि 27 नवंबर को फेसबुक पर उसकी बेटी की आपत्तिजनक फोटो दिखी। यह फोटो गांव रामपुरा ठाडी रानियां सिरसा के जसविंद्र सिंह ने डाली है। कहा कि आरोपी की हरकतों के कारण उसकी बेटी का वैवाहिक जीवन खराब हो सकता है। उसने शिकायत एसपी आस्था मोदी को दी थी। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। सिविल लाइल थाना एसएचओ जसवंत सिंह ने बताया कि शिकायत पर आरोपी जसविंद्र सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।