फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया
कैथल। एटीएम कार्ड बदलकर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कैलरम के तरसेम सिंह ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि लघु सचिवालय एसबीआई की शाखा में उसका बैंक खाता है। एक नवंबर को उसने लघु सचिवालय के सामने स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम से सुबह के समय 20 हजार रुपये निकलवाए। चार नवंबर की शाम उसके मोबाइल पर लगातार कई मैसेज आए तो पता चला कि तीन व चार नवंबर को उसके खाते से कई बार में दो लाख रुपये की राशि निकलवाई गई है। तरसेम ने कहा कि एटीएम उसी के पास है और खाता संबंधित जानकारी भी किसी को नहीं बताई।सिविल लाइन थाना के एएसआई कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें