फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहला-फुसलाकर महिला से सामुहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

कैथल। पूंडरी में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पूंडरी पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार को पेट पाल रही है। कुछ दिनों पहले वह दवाई लेने के लिए असंध के एक अस्पताल में गई थी। जहां पर गांव बदनारा निवासी रोहताश मिला। अस्पताल में वह मदद के बहाने उसके करीब आया। रोहताश एक आढ़ती की दुकान पर मुनीम है। जो निसिंग के गांव कुचपुरा निवासी जगदीश चंद आढ़ती के पास काम करता है। रोहताश व जगदीश चंद ने छह जून को पूंडरी में उसके साथ बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया। महिला थाना के एएसआई वीना ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर बदनारा निवासी रोहताश व आढ़ती जगदीश चंद के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। महिला अनुसूचित जाति से है। आरोपी स्वर्ण जाति से है। जिसके कारण आरोपियों के खिलाफ एससी एक्ट लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें