फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह समारोह में किया हवाई फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाह समारोह में किया हवाई फायर, पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। गुहला जोशन पैलेस में एक शादी समारोह में एक व्यक्ति ने हवाई फायर कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में प्रद्युमन सिंह निवासी उमेदपुर ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ गत 22 फरवरी की रात को जोशन पैलेस खरकां में अपने मित्र सुखदीप सिंह निवासी गांव अरनौ की शादी की पार्टी में गया था। वे सभी अंदर डीजे पर नाच रहे थे, इसी दौरान उन्हें फायरिंग की आवाज सुनी। बाहर आकर देखा तो एक युवक ने उनके सामने ही हवाई फायर किया। जब वह फायर करने वाले युवक के पास गया तो वह मौके से भाग गया। फायर करने वाले युवक को वह पहचान नहीं पाया। एएसआई मोहिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात युवक पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें