अज्ञात व्यक्ति ने चुराया मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चंदाना गेट पर सैनी स्कूल के समीप चोर एक व्यक्ति से मोबाइल चुराकर ले गया। चंदाना गेट निवासी सतीश कुमार पुत्र कृष्ण कुमार ने सिटी पुलिस को शिकायत दी है कि 21 दिसंबर की रात एक अज्ञात व्यक्ति उसके 20 हजार रुपये व मोबाइल चुराकर ले गया। उसने बताया कि वह मंडी में मजदूरी का काम करता है और गत 21 दिसंबर को ही मंडी से मजदूरी के 20 हजार रुपये लेकर आया था। रात को सोने से पहले उसने 20 हजार रुपये व अपना मोबाइल अपने तकिये के नीचे रखे थे। सुबह 5 बजे उठा तो तकिये के नीचे से रुपये व मोबाइल गायब था। सतीश कुमार ने बताया कि उसे शक है कि अज्ञात व्यक्ति दीवार फांदकर कमरे में घुसा और उसके रुपए व मोबाइल चुराकर ले गया। हैड कांस्टेबल कुलदीप ङ्क्षसह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।