दो अवैध पिस्तौल, एक कारतूस सहित एक काबू
कैथल। सीआईए-टू पुलिस ने गांव देवबन के एक मकान में छापा मारकर एक युवक के कब्जे से 315 बोर के दो अवैध पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। सीआईए-टू प्रभारी एसआई सत्यवान ने बताया कि, पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव देवबन निवासी संदीप उर्फ निम्मी के पास देशी कट्टा है, जो किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। पुलिस ने संदीप के मकान पर छापा मारा और आरोपी के कमरे में बेड की दराज से 315 बोर के 2 अवैध पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया गया। तितरम थाना में मामला दर्ज कर आरोपी को हेड कांस्टेबल कमलजीत सिंह ने शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं तहत गिरफ्तार कर लिया।