फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर पुलिस दो दुकानों व गोदाम में रेड मारकर की पकड़े नकली टू व्हीलर स्पेयर पार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली टू व्हीलर के स्पेयर पार्ट्स बरामद
विज्ञापन

शहर पुलिस ने दो दुकानों व गोदाम में मारा रेड, तीन को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर पुलिस ने दो दुकानों व गोदाम पर रेड मारकर बड़ी मात्रा में एक नामी कंपनी के नकली स्पेयर पार्ट्स बरामद करते हुए 3 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि एसएचओ सिटी इंस्पेक्टर अशोक कुमार की अगुवाई में एसआई बलवान की टीम ने पिहोवा चौक स्थित 2 दोपहिया स्पेयर पार्ट्स की दुकानों तथा चिरंजीव रोड कलोनी स्थित एक गोदाम से बडे़ पैमाने पर टू व्हीलर के नकली स्पेयर पार्ट्स बरामद किए हैं। बरामद किए गए सामान में हीरो कंपनी के बोगस क्लच तार, स्पीडोमीटर तार, लीवर, चेन व्हील, बाइक हेड, साइड स्टैंड, हैंड ग्रिप, एयर फिल्टर व अन्य सामान शामिल है। पुलिस को कंपनी के जांच अधिकारी बलबीर सिंह की सूचना पर पुलिस ने रेड की थी। एसपी ने बताया कि सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह ने आरोपी भारत भूषण निवासी सीवन गेट, पियूष निवासी सन सिटी व आरोपी अजय निवासी न्यू अशोका कालोनी कैथल को कॉपीराइट एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें