बाइक सवार को पिस्तौल दिखाकर 9 हजार रुपये व अन्य कागजात लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव करोड़ा व पाई के बीच दिन के समय बाइक सवार को पिस्तौल दिखाकर 9 हजार रुपये व अन्य कागजात लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर 4 अज्ञात युवकों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़ित महावीर सिंह निवासी गांव करोड़ा ने बताया कि गत 7 अप्रैल को 1.15 बजे वह बाइक पर सवार होकर गांव करोड़ा से क्योड़क अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। करोड़ा से पाई रोड पर नहर पुल के पास पहुंचा तो 2 बाइकों पर 4 लड़के खड़े थे, जिनमें से 3 ने अपने मुंह ढके हुए थे। एक युवक ने अपनी मोटरसाइकिल सड़क पर गिरा दी और जैसे ही मैंने अपनी बाइक रोकी तो साइड में खड़े लड़के ने पिस्टल निकालते हुए मुझे हाथ ऊपर करने को कहा। डर के मारे मैंने अपने हाथ ऊपर कर लिए। इसके बाद आरोपियों ने मेरी जेब से पैसे, कागजात व मोबाइल निकाल लिया। आरोपी उसकी बाइक की स्कूटी की चाबी भी निकालकर फरार हो गए। एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है।