फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिश से महंगे पार्सल का लालच देकर ठगे 1.10 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश से महंगे पार्सल का लालच देकर ठगे 1.10 लाख रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव रोहेड़ा निवासी एक व्यक्ति के साथ विदेश से आए महंगे पार्सल को रिसीव करने का लालच देकर 1.10 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
गांव रोहेड़ा निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि गत 20 नवंबर 2018 को उसके मोबाइल पर एक लड़की का फोन आया और उसने बताया कि उसके नाम का एक विदेश से महंगा पार्सल आया है। पार्सल के आपको 25 हजार रुपये जमा करवाने होंगे। उसने महिला द्वारा बताए गए खाते में पहले 25 हजार रुपये जमा करवाएं। इसके बाद दोबारा महिला ने कहा कि पार्सल लेना है तो 85 हजार रुपये और जमा करवाने होंगे। उसने महंगा पार्सल होने की सूचना पर 85 हजार रुपये भी जमा करवा दिए। इसके बाद महिला ने 1.70 लाख रुपये और जमा करवाने के लिए कहा तो वह समझ गया कि उसके साथ धोखा हुआ है। जिस पर उसने पुलिस को सूचित किया। राजौंद पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाते से निकाले 75 हजार रुपये
गांव हाबड़ी निवासी सुभाष ने पुलिस को शिकायत दी है कि मेरे एसबीआई हाबड़ी के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 75 हजार रुपये निकाल लिए। मेरे फोन पर आए मैसेज में दिखाया गया है यह पैसे एटीएम के माध्यम से अपोलो अस्पताल झारखंड से निकाले गए हैं, जबकि एटीएम उसके पास है और न ही उसने अपना कोई कागजात या अन्य जानकारी किसी को दी है। सब इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें