अलग-अलग जगह हुई मारपीट में तीन घायल, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने तीन अलग-अलग जगह हुई मारपीट के मामले में लगभग दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में गांव बंदराना निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 2 फरवरी को वह अपनी बाइक से गांव फरल जा रहा था। खेड़ी भट्टा के नजदीक कार सवार पांच युवकों सचिन कुमार, सनटी खेड़ी रायवाली व दो अन्य युवक शामिल हैं। उन चारों ने ही उस पर लाठी-डंडों के साथ हमला कर दिया। जिससे उसको काफी चोटें आई हैं। उसके शोर मचाने पर वह भाग गए।
दूसरे मामले में वार्ड नं. 11 पूंडरी निवासी श्याम लाल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह आहुवालिया चौक पर भारद्वाज स्वीट हाउस के नाम से एक दुकान चलाता है। 7 फरवरी को शाम के 11 बजे के करीब वह अपनी दुकान बद करके अपनी साइकिल पर जा रहा था तो पूंडरी के ही जस्सा, जिले सिंह व दो अन्य लड़के गोपी क्लाथ हाउस के पास खड़े थे। चारों ने उसको रोक लिया। और उसके साथ मारपीट की। उसकी जेब से चार हजार रुपये भी छीन ले गए। जिसमें उसको काफी चोटें आई हैं। उसने अपना इलाज सरकारी अस्पताल कैथल में करवाया है। एएसआई अशोक कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। तीसरे मामले में गांव सहारण निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 8 फरवरी को वह गांव सहारण में बस स्टैंड के पास पैदल जा रहा था। इस दौरान दो अज्ञात युवकों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी जेब से 1500 रुपये छीन ले गए। हेड कांस्टेबल अमित मामले की जांच कर रहे हैं।