फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के झगड़े व ससुराल पक्ष के लोगों से परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के झगड़े व ससुराल पक्ष के लोगों से परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, केस दर्ज
विज्ञापन

कैथल। गांव नंदकरण माजरा में घरेलु विवाद से परेशान होकर एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामाने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव नंदकरण माजरा निवासी वकील ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। उसके बड़े भाई आनंद की शादी गांव छौत निवासी ज्योति के साथ एक साल पहले हुई थी। उसकी भाभी ज्योति उसके परिवार वालों के साथ झगड़ा कर अपने घर चली गई थी। सात महीने बाद पंचायत होने के बाद उसका भाई आनंद 20 जनवरी को उसकी भाभी को घर लेकर आया था। इसके बाद भी उसकी भाभी उसके भाई को तंग करती रही है। उसके भाई का ससुर जयभगवान, सास मेहती, दो साले मंदीप व दिपक उसके भाई को जान से मारने की धमकी देते थे। इसी बात से परेशान होकर उसके भाई आनंद ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें