युवती से मोबाइल छीन कर फरार हुए युवा
कैथल। मंगलवार शाम करीब 7 बजे हिंदू स्कूल के पास से गुजर रही एक युवती से 2 अज्ञात बाइक सवार युवक मोबाइल छीनकर फरार हो गए। युवती ने बताया कि वह युवकों का चेहरा व बाइक नंबर नहीं देख पाई। सिटी एसएचओ मनदीप कुमार ने बताया कि कमल कालोनी कैथल निवासी मीनू की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।