घर में लगाई सेंध, 6 तोले सोना चुराया
कैथल। चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव तितरम निवासी बलराज ने बताया कि चोर उनके घर से 6 तोले सोना व 250 ग्राम चांदी चुराकर ले गए। नीचे कमरों में उसके भाई के बच्चे रहते हैं और ऊपर वह परिवार के साथ। चोर दोनों स्थानों से जेवरात व नकदी चुराकर ले गए। चोरी घर से 1.90 लाख रुपये के जेवरात व 10 हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गए हैं।