फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ो मामलों में नौ के खिलाफ मारपीट के आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मामलों में नौ के खिलाफ मारपीट के आरोप में केस दर्ज
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने मारपीट के दो मामलों में नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में पूंडरी के गांव हाबड़ी निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 16 दिसंबर को उसकी पत्नी आरती पानी लेने गई तो मोहल्ले के ही साहिल, पत्नी ऊषा व बहन निशा ने उसके साथ झगड़ा किया। उसने उनको रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उसी के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे उसको काफी चोट लगी है। इलाज के लिए कैथल के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया था लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। हैड कांस्टेबल बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं पूंडरी के गांव ट्योंठा निवासी पिंटू ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 16 दिसंबर को वह काम करके शाम को लगभग 7.30 बजे के करीब अपने घर जा रहा था। जहां उसने कुत्ते को भौंकने पर काटने के डर से ईंट उठाकर भगा दिया। इसी बात की रंजिश रखते हुए कुत्ते के मालिक प्रेम सिंह, साथी शमशेर, कंवरपाल, कुलदीप, टिंकू व सागर हाथ में जेली लाठी डंडे व गंडासी लेकर आए और उन्होंने उसके साथ मारपीट की। एएसआई राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें