शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच सदस्य गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीआईए-दो ने एक शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से शहर के 3, कुरुक्षेत्र की 3 तथा फतेहाबाद की एक चोरी मामले सहित 7 अभियोगों की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जा से कुछ चोरीशुदा संपत्ति बरामद कर ली है, जबकि शेष संपत्ति की बरामदगी व गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को दो आरोपियों का न्यायालय से 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। जबकि शेष 3 आरोपी अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। एसपी वसीम अकरम ने बताया कि सीआईए-2 प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में एसआई सत्यवान की टीम ने शाम के समय एक गुप्त सूचना के बाद हनुमान वाटिका पर दबिश दी गई। पुलिस ने आरोपी अमन कुमार उर्फ रमता (23 वर्ष) निवासी भूना जिला फतेहाबाद, जयकिशन उर्फ जैक्शन (19 वर्ष) निवासी बैजलपुर जिला फतेहाबाद, संदीप (23 वर्ष) निवासी ग्योंग, बलविंद्र उर्फ पीला (24 वर्ष) निवासी जखौली हाल निवासी अर्जुन नगर कैथल तथा अखिल (21 वर्ष) निवासी प्रताप गेट कैथल को काबू करते हुए धारा 457,380 अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया।