गांव ग्योंग से 55 वर्षीय व्यक्ति लापता
कैथल। गांव ग्योंग से 55 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। सदर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव ग्योंग निवासी रोहित शर्मा ने बताया कि 2 सिंतबर को उसके 55 वर्षीय पिता देवी दयाल घर पर बिना कोई सूचना दिए चले गए। जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। हैड कांस्टेबल जगदीश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।