एटीएम कार्ड बदलकर 78 हजार रुपये की धोखाधड़ी
कैथल। एटीएम कार्ड बदलकर 78 हजार रुपये धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पूंडरी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में कुज्जर मोहल्ला पूंडरी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि 28 सिंतबर को वह पूंडरी में लगी एटीएम मशीन से पैसे निकलवाने के लिए गया था। वहां पर किसी ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। आरोपी ने उसके खाते से 78 हजार रुपये निकाल लिए। एएसआई रामकुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।