शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण
कैथल। शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। शहर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में जिला पटना बिहार निवासी महिला ने बताया कि वह चंदाना गेट पर रहती है। 3 अक्टूबर को अर्जुन नगर निवासी इन्द्रपाल उसकी 17 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग लड़की की मां की शिकायत पर अर्जुन नगर निवासी इन्द्रपाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।