फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो मामलों में एक दर्जन जुआरी व स्टोरिएं किए काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एक दर्जन जुआरी और सटोरिये गिरफ्तार किए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर पुलिस जुआरियों व सटोरियों पर शिकंजा कसते हुए दो मामलों में एक दर्जन को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 43,810 रुपये नकदी बरामद की गई है।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में 12 जुआरियों व सटोरियों को काबू किया है। शहर पुलिस के एसए हेड कांस्टेबल सतपाल सिंह व एएसआई प्रेम सिंह ने हेड कांस्टेबल शक्ति सिंह की टीम को सूचना दी कि ब्यास वाली गली निवासी मोहन लाल अपने फ्रांसवाला रोड कैथल स्थित खाली मकान के चौबारे पर ताश से जुआ खेलने की जगह मुहैया करवाता है। जहां बड़े पैमाने पर जुआ चल रहा है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार की अगुवाई में रेडिंग पार्टी तैयार कर पुलिस ने 11 आरोपी काबू कर लिए। जो ताश से जुआ खेल रहे थे। उनके कब्जे से 41,800 रुपये नकदी बरामद करते हुए आरोपियों की पहचान चंदाना गेट निवासी रमेश कुमार, दीपक, रमेश व रवि, शास्त्री मार्केट निवासी देवीदयाल, ब्यास वाली गली निवासी मोहन लाल, रेलवे गेट निवासी राजेश कुमार, सैनी कालोनी निवासी उमेश, शक्ति नगर निवासी जसवंत, प्रताप गेट निवासी कपिल तथा महादेव कलोनी निवासी गौरव के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य मामले में शहर पुलिस के हेड कांस्टबल प्रवीन कुमार की टीम ने शक्ति नगर निवासी विक्रम को सरेआम सट्टा खाईवाली करने के आरोप में काबू किया गया। आरोपी के कब्जे से 2010 रुपये नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें