युवक-युवती ने किया प्रेम विवाह, लड़की के परिजनों ने किया लड़के के परिजनों पर हमला
कैथल। गुहला हल्का के एक गांव में एक युवक-युवती ने प्रेम विवाह कर लिया। जिसके चलते लड़की के परिजनों ने लड़के के परिजनों पर हमला कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में 21 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रामेश्वर नामक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि युवती के परिजनों ने युवक के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और गेट, खिड़की व शीशे तोड़ दिए और चोटें मारी। इस हमले के बाद अमनदीप कौर को सिर पर गहरी चोट मारी और वह उसी दिन अमनदीप मानसिक रूप से ठीक नहीं है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इसके बाद से ही आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके बाद फिर से 12 अप्रैल को आरोपियों ने हमला कर दिया और जमीन प्लाट पर कब्जा कर लिया। आरोपी अब भी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जांच अधिकारी ईएसआई भीम सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर बलविन्द्र सिंह, बलबीर कौर, गुरविन्द्र सिंह, केवल सिंह, कुलदीप सिंह, जिन्दू, बलजीत कौर, लखविन्द्र सिंह, प्यारी, मलकीत सिंह, जीता, दर्शन, गमदूर सिंह, मनजीत कौर, ज्ञाना, दर्शन, परमजीत कौर, बीरबल, गुड्डी, फौजन, राजू व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।