तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक घायल
कैथल। जींद रोड़ पर हुए सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फ्रेंडस कॉलोनी निवासी महेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 20 मार्च को वह बाइक की सर्विस कराने के जींद रोड पर स्थित एक सर्विस स्टेशन पर ले गया था। जहां पर सडक़ पार करते हुए एक अज्ञात कार चालक ने उसको सीधी टक्कर मार दी। जिससे उसको काफी चोटें आई हैं। जिसका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। हेड कांस्टेबल कुलदीप मामले की जांच कर रहे हैं।