फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 माह पहले हुए झगड़े की रंजिश के चलते पिता-पुत्र को पीट कर किया घायल, 4 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
2 माह पहले हुए झगड़े की रंजिश के चलते पिता-पुत्र को पीट कर किया घायल, 4 पर केस
विज्ञापन

पानीपत। विकास नगर में दो माह पूर्व हुए झगड़े को लेकर 4 युवकों ने एक पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां से पिता को प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। इस मामले में थाना चांदनी बाग पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी बारूराम ने बताया कि उसके 22 वर्षीय बेटे संजीव का 2 माह पूर्व कासा व दिप्पी के साथ झगड़ा हुआ था। दिनांक 21 मार्च को उसका लड़का संजीव गढ़ी अड्डे से अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह फौजी स्टरिंग से थोड़ा आगे पहुंचा तो उसकी मोटरसाइकिल के आगे दिप्पी व कासा ने अपनी बाइक अड़ा दी और संजीव को पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर वह मौके पर पहुंचा तो उसे भी पीटना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे कालू ने उसकी कमर में चाकू मारे, जबकि उसके लडक़े संजीव को कमर में ईंट मारी। गंभीर चोटें लगने के कारण वह चक्कर खाकर नीचे गिर गया। इतना सब होने पर मौके पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। जिन्हें देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें