फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी काम में कई लोगों ने डाली बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सरपंच के साथ की मारपीट, चार पर केस
विज्ञापन

सरकारी काम में कई लोगों ने डाली बाधा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पट्टी कोथ गदली की महिला सरपंच के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सरपंच के भतीजे सुनील ने पुलिस को शिकायत में बताया कि पट्टी कोथ गदली में ग्राम पंचायत द्वारा कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है। उसकी चाची मीना रानी गांव की मौजूदा सरपंच है। कम्यूनिटी सेंटर के निर्माण के लिए नींव की खुदाई की हुई थी। इस दौरान 13 मार्च को वह और सरपंच मीना रानी कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण कार्य देखने गए तो वहां पर पहले से ही एक युवक श्याम अपने पिता जयभगवान के साथ सेंटर की नींव में मिट्टी डाल रहे थे। सरपंच ने उनको ऐसा करने से रोका तो उन्होंने सरपंच के साथ गाली-गलौज की और कहने लगे कि हमारी गली है। हम यहां पर कम्यूनिटी सेंटर नहीं बनने देंगे। साथ ही जयभगवान व उसके लड़के श्याम की पत्नियां भी आ गई। उनके हाथों में लाठी व डंडे थे। उन चारों ने लाठी व डंडे के साथ सरपंच व उस पर हमला कर दिया। जिसमें सरपंच मीना रानी व उसको काफी चोटें आई। हेड कांस्टेबल जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें