बुजुर्ग लापता, केस दर्ज
कैथल। शुगर मिल के सामने कालोनी से एक बुजुर्ग लापता हो गया। पुलिस ने उसके अपहरण के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में शुगर मिल के सामने डेरा पट्टी कौथ निवासी प्रदीप ने बताया कि 6 अक्तूबर को उसका पिता जरनैल सिंह (65) लापता हो गया। उसका अभी तक कहीं पता नहीं चल पाया है। हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।