महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
कैथल। सीवन में एक महिला ने तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह 26 अगस्त को अपने पशुओं के बाड़े में गई थीं। जहां उसे अकेला पाकर गांव के ही राजेश, विजय व राजा ने उसे पकड़ लिया। शोर मचाने पर आरोपियों ने उसका मुंह दबाते हुए राजेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं शेष दो आरोपियों ने उसका साथ दिया। तीनों उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद उसने अपने पति को इस बारे में बताया। फिर पुलिस को सूचित किया गया। जांच अधिकारी एसआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।