महिला लापता, केस दर्ज
कैथल। पट्टी अफगान से एक महिला लापता हो गई। यहां के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी शिकायत में कहा कि गत 14 मार्च की सुबह उसकी 25 वर्षीय पत्नी बिना बताए कहीं चली गई और अभी तक नहीं लौटी। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर महिला को ढूंढने का प्रयास शुरू कर दिया है।