चोरों ने दो ट्रांसफार्मर का सामान किया चोरी
कैथल। पूंडरी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर्स के सामान की चोरी जारी है। दो जगह ओर चोर सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। निगम के एसडीओ रवि काजल ने पुलिस को शिकायत दी में कहा कि चोर गांव सिरसल व हाबड़ी से 3 ट्रांसफार्मरों से करीब 66 हजार रुपये का सामान चुराकर ले गए। दूसरे मामले में एसडीओ केके यादव ने पुलिस को शिकायत दी है कि चोर गांव मूंदड़ी से 4 स्थानों से ट्रांसफार्मर का करीब 1.26 लाख रुपये का सामान चुराकर ले गए। एएसआई जयभगवान व महिपाल ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।