विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख रुपये की ठगी
ना विदेश भेजना और ना ही रुपये वापिस किए केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव बंदराणा में एक व्यक्ति को विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
गांव बंदराणा निवासी तरसेम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अप्रैल 2017 को फरल निवासी जंगीर सिंह, बरास निवासी सुनिल कुमार, कृष्ण व गांव खणोदा निवासी राहुल ने उसको विदेश भेजने के लिए उससे 5 लाख रुपये लिए थे। इन सभी ने उसे आस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया था। इसके लिए उसके कागजात भी लिए। इसके बाद वह बार-बार उनसे विदेश भेजने के बारे में पूछता रहा, लेेकिन आरोपियों ने ना तो उसे विदेश भेजा और ना ही उसके पैसे वापस किए। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर शिवचरण ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।