फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने डंपरों से रिम समेत उड़ाए टायर

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने डंपरों से रिम समेत उड़ाए टायर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूंडरी में पाई रोड पर गोगामाड़ी के पास खड़े ठेकेदार के 2 मिट्टी डंपरों से 6 टायर रीम समेत चोरी कर लिए गए। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके का मुआयना कर एक टीम गठित कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ठेकेदार राहुल शर्मा ने बताया कि उन्होंने पाई सड़क के साथ बनने वाले नाले का ठेका लिया हुआ है। पूंडरी में गोगा माड़ी के पास खाली पड़ी जगह पर उनके कार्य करने के साधन व निर्माण सामग्री पड़ी हुई है। जहां पर रात को वे अपनी मशीनें व डंपर खड़े कर देते हैं। शाम को काम करने के बाद वे हर रोज की तरह मिट्टी के डंपर खड़े करके चले गए। रात को अज्ञात चोरों ने डंपरों से 6 टायर रीम समेत निकाल लिए। सुबह जब उनके चालक ने आकर देखा तो डंपरों में से लगभग 1.20 लाख रुपये के 6 टायर गायब थे। पुलिस भी साइबर ब्रांच की सहायता से चोरों के तलाश में हैं, जिसके लिए साइबर एक्सपर्ट अधिकारियों ने भी मौके का दौरा कर जायजा लिया। थाना प्रभारी सत्यवान ने कहा कि पुलिस चोरों की तलाश में लगी हुई है। अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें