शादी का झांसा देकर दो युवतियों को भगाया
कैथल। गुहला और चीका से शादी का झांसा देकर दो युवतियों को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पुुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में गुहला पुलिस को दी शिकायत में एक गांव निवासी ने बताया कि 30 जून को एक युवक उसकी 20 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। एएसआई सुमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवक राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूसरे मामले में चीका पुलिस को दी शिकायत में गांव की महिला ने बताया कि 30 जून को एक युवक उसकी 18 वर्षीय बेटी का शादी का झांसा देकर भगा ले गया। एएसआई अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने नरवाना निवासी सोनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।