15 ग्राम स्मैक सहित एक गिरफ्तार
कैथल। रामथली चौकी पुलिस ने पंजाब निवासी एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 15 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि चौकी रामथली प्रभारी एएसआई कर्मबीर, एचसी अनूप सिंह व सिपाही हरीश कुमार की टीम रात को रामथली खरकां मोड पर मौजूद थी। पुलिस ने गुप्त सूचना पर 12 बजे उरलाना रोड पर नाकाबंदी की गई। एक बाइक पर दो युवक आए जिसमें से एक युवक मौके से फरार हो गया। जिसकी पहचान प्रिंस निवासी तेलियां वाला मोहल्ला सरहिंद शहर जिला फतेहगढ़ साहिब के रुप में हुई। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 15 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी से पूछताछ दौरान फरार हुए आरोपी की पहचान पंकज निवासी नजदीक ट्रक यूनियन पटियाला के रूप में कर ली गई। थाना गुहला में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।