युवक के खाते से निकाले 1.21 लाख रुपये
कैथल। एक युवक के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से लाखों रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। खेड़ी लंबा निवासी बलदेव सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका आईसीआई बैंक कलायत में खाता है। उसके खाते से किसी ने धोखाधड़ी करते हुए लगभग 1 लाख 21 हजार रुपये निकाल लिए। हेड कांस्टेबल कुलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।