पेटीएम के जरिए खाते से निकाले हजारों रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव सिरसल निवासी श्वण कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसने 6 दिन पहले ऑनलाइन एक कार का विज्ञापन देखा था। जिस पर उसने फोन कर कार खरीदने के लिए कहा। कार बेचने वाले ने खुद को आर्मी का कर्मचारी बताया और कहा कि अगर आप कार खरीदना चाहते हैं तो अपनी आईडी के कागजात व रुपये पेटीएम के द्वारा भेज दे। उसने अपनी आईडी उसके पास भेजी तो उस अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से पेटीएम के द्वारा 30 हजार रुपये निकलवा लिए। हेड कांस्टेबल अमरीत लाल ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।