दसवीं की परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा किशोर पकड़ा
पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टी अफगान में एक युवक को दसवीं कक्षा की परीक्षा के दौरान दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए काबू कर लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी किशोर व उस विद्यार्थी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिसकी जगह वह परीक्षा देने आया था।
पुलिस को दी शिकायत में केंद्र अधीक्षक मेहर सिंह ने बताया कि पट्टी अफगान के राजकीय विद्यालय में बुधवार को दसवीं कक्षा शारीरिक शिक्षा का पेपर था। जहां सुपरवाइजर बीना रानी ने जांच के दौरान पाया कि रोल नं 1908210191 जिस पर किसी दूसरे किशोर की परीक्षा थी। उसकी जगह दूब्बल गांव निवासी दूसरा किशोर परीक्षा दे रहा था। सुपरवाइजर बीना रानी ने शिकायत उन्हें की। इसके बाद उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसएचओ सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।