लोन के लिए फार्म भरने की फीस ली दो हजार, केस दर्ज
कैथल। लोन दिलवाने के नाम पर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। बलराज नगर निवासी संजय कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसने उसकी माता राजबाला के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोन के लिए फार्म भरा था। लोन मंजूर होने पर लोन लेने के लिए गए तो वहां पर मंदीप नाम का व्यक्ति मिला। जिसने फार्म भरने की फीस 2000 मांगी। उसने उसको 2000 रुपये दे दिए। एडीसी कार्यालय में पता किया तो बताया कि फार्म भरने की कोई फीस नहीं लगती है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। हेड कांस्टेबल अमरजीत सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।