चूरा पोस्त के साथ एक युवक गिरफ्तार
कैथल। राजौंद थाना शहर से ईएसआई जोगिंद्र सिंह, हैड कांस्टेबल बलजीत सिंह, हैड कांस्टेबल राज सिंह, ईएचसी राजेश व चालक सिपाही अशोक कुमार की टीम ने प्रदीप वासी किठाना को 240 ग्राम चूरा पोस्त सहित काबू किया है। एएसआई सत्यवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।