चोरी के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
रिमांड पर चल रहे आरोपी से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के बाद किया काबू
4 जनवरी की रात डेरा भाग सिंह गुहला निवासी व्यक्ति के घर दिया था वारदात को अंजाम
फोटो संख्या-18
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने चोरी के मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे शातिर आरोपी से पूछताछ दौरान सीआईए-2 द्वारा वारदात में लिप्त तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि आरोपियों को शरण देने वाला चौथा आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों आरोपियों के कब्जे से शेष चोरीशुदा जेवरात, 7 हजार 500 रुपये नकदी, एक मोबाइल फोन तथा अन्य सामान बरामद कर लिया गया। 28 जनवरी को दोनों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिये गए।
एसपी ने बताया कि फुम्मण सिंह निवासी डेरा भाग सिंह गुहला की शिकायत पर थाना गुहला में दर्ज मामले अनुसार 4 जनवरी रात अज्ञात व्यक्ति उसके मकान व अलमारी के ताले तोड़कर काफी संपत्ति चुरा ले गए थे। इस मामले में सीआईए-टू के सहायक उपनिरीक्षक जयभगवान की टीम ने 27 जनवरी की शाम को जनकपुरी कॉलोनी कैथल में दबिश देकर इसी कॉलोनी निवासी आरोपी मोनू उर्फ जयदीप को गिरफ्तार कर लिया, जबकि शातिर आरोपी अंकित उर्फ गजनी निवासी सीवन गेट कैथल पहले ही उक्त मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहा है।
विदित रहे कि आरोपी रविंद्र कुमार उर्फ काला निवासी वकील कॉलोनी चीका और तीनों आरोपियों को चोरी के बाद शरण देने वाला आरोपी बुटाराम उर्फ बाबा निवासी बेगा बस्ती गुहला पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके कब्जे से चोरीशुदा सोने के जेवरात, विदेशी घड़ी व हजारों रुपये चोरीशुदा नकदी बरामद की गई थी। सीआईए-टू ने आरोपी मोनू व अंकित की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरीशुदा दो जोड़ी चांदी की पाजेब, आर्टीफिशियल हार, तांबा सिक्का, मोबाइल फोन और 7500 रुपये नकदी बरामद कर ली।
पूछताछ दौरान कबूला कि करीब एक माह पूर्व वे दोनों रविंद्र निवासी चीका के पास स्मैक पीने गये थे, जहां तीनों द्वारा उपरोक्त चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई गई। दोंनों आरोपी सोमवार को अदालत में पेश कर दिये गए।