मारपीट कर 5 हजार नकदी सहित 2 बकरे छीने
कैथल। गांव बलवंती में तीन लोगों ने एक व्यक्ति से मारपीट कर 5 हजार रुपये नकदी सहित दो बकरे छीन लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।पुलिस को दी शिकायत में गांव वासी राम सिंह ने बताया कि रोहित सहित दो अन्य ने उसके साथ मारपीट कर उससे 5 हजार रुपये नकद सहित दो बकरे छीन लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।