फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधारानी की हत्या में 17 घंटे का रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारोपी का 17 घंटे का रिमांड मंजूर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अदालत ने नईमंडी क्षेत्र की एटूजेड कॉलोनी में हुए राधारानी हत्याकांड में नई मंडी पुलिस को एक आरोपी का 17 घंटे का रिमांड मंजूर किया है। पुलिस को आरोपी से हत्याकांड में प्रयुक्त हुई बाइक को बरामद करना है। पुलिस ने आरोपी को कस्टडी रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की एटूजेड कालोनी निवासी राधा रानी की बाइक सवार युवकों ने 11 नवंबर 2017 को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह दूध लेकर लौट रही थी। पुलिस ने इस मामले का पटाक्षेप करते हुए राधारानी की बहू समेत दो महिलाओं और चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस को इस मामले में एक आरोपी उत्तम से हत्या में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद करनी है। आरोपी उत्तम पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया था। पुलिस ने कोर्ट में उत्तम का पुलिस रिमांड लेने के लिए अर्जी लगाई थी। अदालत ने आरोपी उत्तम का बुधवार शाम पांच बजे से बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक का 17 घंटे का रिमांड मंजूर कर किया है। देर शाम पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर ले लिया है, जिससे पुलिस बाइक बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें