एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार रुपये निकाले
कैथल। एटीएम बदलकर 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। राजौंद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव रोहेड़ा निवासी दीपक ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह 19 अक्तूबर को राजौंद स्थित ओबीसी बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने गया था। वहां पर इस दौरान एक युवक ने उसकी मदद करने के बहाने उसका एटीएम बदल लिया और बाद में उसके खाते से 50 हजार रुपये भी निकाल लिए। एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।