फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के माध्यम से करोड़ों की ठगी में दो और मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। 31 हजार प्रति एक तोले के सोने को 22 हजार रुपये में देने के गोरखधंधे के मामले में पुलिस ने अब 2 मामले और दर्ज किए हैं। जिसमें 2 लोगों ने 4.45 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। पुलिस अब तक सोने की ठगी के मामले में 15 मामले दर्ज कर चुकी है। मुख्य आरोपी सोनू ढांडा व काला पाई को गिरफ्तार कर चुकी है। जितेंद्र सैनी अभी भी फरार चल रहा है।
विज्ञापन

ताजे मामले में पुलिस को दी शिकायत में गांव मंडी सदरां (गुहला) निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि कि संदीप उर्फ बिल्ला पाई व एक बिजली ठेकेदार ने उसे बताया कि शहर में सस्ते सोना का काम चल रहा है, जो 15-20 दिन में सोना देते हैं। इसमें पैसे लगा लो और कोई दिक्कत नहीं आएगी। उसने इनके कहने पर एवं इनकी गवाही में उसने सोनू ढांडा, जितेंद्र सैनी व काला पाई को 1.62 करोड़ रुपये, 32 लाख 50 हजार रुपये दूसरी बार, 55 लाख 50 हजार रुपये तीसरी बार में दिए। आरोपियों ने उसे कहा कि वे उन्हें 23 लाख रुपये प्रति किलो के हिसाब से सोना देंगे। पैसे लेने के बाद जब सोना लेने का समय आ गया तो आरोपी टाल-मटोल करते रहे। अब आरोपियों ने उन्हें पैसे देने से साफ इंकार कर दिया है। शिकायकर्ता बलबीर सिंह ने बताया कि यह पैसे उसने उधार लिए थे। अब उसके ऊपर काफी दबाव है और मैं परेशान हूं।
दूसरे मामले में 1.95 करोड़ हड़पे : दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में गांव जाखौली पट्टी कमान निवासी जीवन दत्त ने बताया कि उसके पास राजेश कुमार निवासी बलराज नगर कैथल व सुभाष निवासी सनसिटी कैथल का उसके ट्रांसपोर्ट कार्यालय में आना-जाना था। नरेश व महेंद्र आपस में जीजा-साला हैं, जिनकी रिश्तेदारी गांव जाखौली में पड़ती है। इन दोनों ने उसे कहा कि वे सोने का काम करते हैं और आपको भी सस्ता सोना उपलब्ध करवा देंगे। वह इनकी बातों में आ गया और रिश्तेदारों के पैसे इकट्ठे करके आरोपियों को दे दिए। आरोपियों ने कहा था कि उसे 25 अक्तूबर 2018 को सोना दे दिया जाएगा। लेकिन आरोपियों ने न तो सोना दिया और न ही पैसे दिए। अब पैसे मांगते हैं तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। जिन लोगों के पैसे लगाए हुए हैं, वे लोग मानसिक एवं शारीरिक रूप से परेशान कर रहे हैं। सिविल लाइन पुलिस ने जीवन दत्त की शिकायत पर नरेश कुमार, नरेश कुमार की पत्नी निवासी ईशाक (कुरुक्षेत्र) व महेंद्र निवासी गांव बलबेहड़ा (कैथल) के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इन लोगों से लिए गए थे पैसे : वजीर सिंह निवासी जींद 32 लाख, कर्मबीर व सीना व अन्य निवासीगण अलेवा 22 लाख, राजा पट्टी अफगान कैथल 7 लाख, अनिल निवासी कैथल राशि 2.40 लाख, महीपाल निवासी कैथल 6 लाख 72 हजार, राजा निवासी नींमवाला 5 लाख 70 हजार, राजेश निवासी कैथल 3 लाख 92 हजार, रजत मोबाइल 2 लाख 40 हजार, जीवन 3 लाख 20 हजार, मोनू सैनी 4 लाख 22 हजार, बंत सैनी 2 लाख 70 हजार, सुभाष 4 लाख 60 हजार, साहिल राणा 4 लाख 50 हजार, शुभम 1 लाख 86 हजार, मनोज राणा 3 लाख 60 हजार, शमशेर 1 लाख 74 हजार, विनोद कटवाड़ 10 लाख, बिल्ला सैनी व उसके रिश्तेदार के 59 लाख 28 हजार, प्रवीन शेरू व अन्य 17 लाख 40 हजार हैं। जो कुल 1 करोड़ 95 लाख 44 हजार रुपये बनते हैं।
एसआईटी कर रही है जांच : सैकड़ों करोड़ के सोने के ठगी के मामले में पुलिस ने कुल 15 केस दर्ज किए हैं। मुख्य आरोपी सोनू ढांडा, व काला पाई को पुलिस काबू कर चुकी है। जितेंद्र सैनी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें