फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली बाजार(कुशीनगर)। मथौली बाजार स्थित दो दुकानों में सोमवार रात चोरी की वारदात हुई। सूचना पर मंगलवार को पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

कप्तानगंज क्षेत्र के हाटा- कप्तानगंज मार्ग पर गौनारियां निवासी मुस्तकीम अंसारी की मथौली बाजार चौराहे पर अमन वस्त्रालय नाम से दुकान है। सोमवार शाम रोज की तरह वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। मंगलवार को दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि सीढ़ी के रास्ते फाटक की कुंडी टूटी है और समान इधर- उधर बिखरा है। सामानों को देखने के बाद पता चला कि चोरों ने दुकान में घुसकर आलमारी में रखा जेवर व 50 हजार नगदी तथा कुछ फूल के बर्तन सहित हजारों रुपये के कपड़े उठा ले गए। अमन वस्त्रालय से 10 मीटर दूरी पर लुधियाना हौजरी में भी चोरों ने घटना को अंजाम दिया। काउंटर का लॉक तोड़कर 15 हजार रुपये व हजारों रुपये के कीमती कपड़े चुरा ले गए। पीड़ित बृजेश जायसवाल निवासी रगड़गंज ने बताया कि रोज की भांति शाम को दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह आए तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तीन महीने के भीतर चौराहे के अलावा आस-पास हुई चोरी की कई घटनाएं भी नहीं खुली है। जिसको लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है। एसओ राहुल सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें