फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की मौत, एक अन्य हादसे में एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की मौत, एक अन्य हादसे में एक घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शनिवार रात को सेक्टर 19 में हुए सड़क हादसे में ओबीसी बैंक के मैनेजर की मौत हो गई। वहीं एक अन्य हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया।
पहले मामले में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात को करीब साढ़े आठ बजे राजौंद ओबीसी बैंक के मैनेजर विजय सिंगला सैर पर थे। जब से सेक्टर में 19 सीआईए-2 थाने के पास पहुंचे तो वहां अज्ञात ऑटो चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें गंभीर रूप से घायल होने पर सीआईए-2 कर्मियों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद उसे शाह अस्पताल ले जाया गया। जहां रविवार को विजय सिंगला की मौत हो गई। मृतक के भाई सतीश सिंगला ने बताया कि टक्कर मारकर ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसी प्रकार से डेरा गुरदासपुरिया सीवन निवासी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह ट्रक ड्राइवर है। 28 फरवरी को वे अपने चाचा करनैल सिंह के साथ सीवन आया हुआ था। उसका चाचा काम निपटाने के बाद अपनी साइकिल पर सवार होकर अनाज मंडी सीवन के पास पहुंचा तो पीछे से एक अज्ञात कार चालक ने तेजगति व लापरवाही से चलाते हुए उसकी साइकिल को सीधी टक्कर मार दी। जिससे उसके चाचा को काफी चोटें आई। जिसका इलाज कैथल के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। हेड कांस्टेबल महिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें