सट्टा खेलते एक को किया काबू
कैथल। पूंडरी थाना शहर से सिपाही निर्मल सिंह शनिवार को अपराध की रोकथाम के लिए गश्त पर था। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर अनिल कुमार वासी पूंडरी को सरेआम सट्टा खाईवाली करते हुए रंगे हाथों काबू किया है। जो लोगों को कह रहा था कि एक रुपया लगाओ और नंबर आने पर 80 रुपये पाओ। हेड कांस्टेबल जसमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को सरेआम सट्टा खेलते गिरफ्तार कर लिया है और जांच की जा रही है।